
Koderma: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) और झारखण्ड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) राज्य इकाई के निर्णय के आलोक में कोडरमा जिले में चिकित्सको के दोनो संगठनों के सदस्यों ने रविवार देर शाम कैंडल मार्च कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया. ज्ञात हो कि चिकित्सक के दोनों संगठनों द्वारा राज्य स्तर पर लगातार बैठक कर चरण बद्ध आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जा रही है, गत 1 मार्च को राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सक अपने कार्यों का बहिष्कार किया था. रविवार को राज्य के सभी जिलों में आई एम ए एवं झासा द्वारा विरोध प्रकट करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया और 13 मार्च से राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर जाएंगे. इनकी मांगों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, क्लीनिकल इस्टेबलिशमेंट एक्ट में 50 बेड से कम के अस्पताल और एकल क्लिनिक को इस एक्ट से मुक्त रखने, चिकित्सको के साथ हुए अप्रिय घटनाओं की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कारवाई करने की मांग शामिल हैं. कैंडल मार्च में डॉ आर पी शर्मा, डॉ नरेश कुमार पंडित, डॉ रमन कुमार, डॉ राम सागर सिंह, डॉ आर के दीपक, डॉ रंजीत कुमार, डॉ अरुण कुमार, डॉ प्रमोद वर्णवाल, डॉ विकास चंद्रा, डॉ संतोष कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ रूपेश पंडित, डॉ आर पी मिश्रा, डॉ राजेश कुमार, डॉ नीरज साहा, डॉ राजीवकान्त पांडेय, डॉ राजन, डॉ सोमेश, डॉ शरद सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: चतरा: पांच सूत्री मांगों को लेकर चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च




