Jamshedpur

ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे फेरीवाले पर ईंट से हमला कर 20 हजार की छिनतई

Jamshedpur : बिष्टुपुर पार्वती घाट के पास ब्राउन शुगर पी रहे युवक पर स्थानीय युवकों ने ईंट से हमला कर 20 हजार रुपये छीन लिए. घायल युवक को किसी तरह आस-पास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. घायल सागर सीतारामडेरा के छायानगर का रहने वाला है. वह गली-मुहल्लोx में फेरी लगाकर कपड़े और ऋंगार का सामान बेचने का काम करता है.

दोस्त तूफान के साथ कोलकाता जाने की थी योजना  

घायल युवक ने बताया कि उसने बिष्टुपुर पार्वती घाट से सटे बस्ती में रहने वाले अपने दोस्त तूफान के साथ कोलकाता जाने की योजना बना रखी थी. इसे लेकर वह तूफान के घर पहुंचा. वहां उसने पहले अन्य नशीली वस्तुओं का सेवन किया. उसी बीच किसी ने उसे ब्राउन शुगर दे दिया. वह ब्राउन शुगर का सेवन कर ही रहा था, तभी कुछ स्थानीय युवकों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया. इससे पहले कि वह संभल पाता युवकों ने उससे रुपये छीन लिए और फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है. उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा :  दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन घायल, पुलिस ने इलाज के लिए भेजा एमजीएम अस्पताल

Related Articles

Back to top button