Jamshedpur

जुगसलाई में अवैध बुचड़खाना के संचालन का पर्दाफाश, प्रतिबंधित मांस समेत कई सामान बरामद

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध बूचड़खाना के संचालन का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से दो सौ किलो प्रतिबंधित मांस समेत कई सामान बरामद किए हैं. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक ऋषिकेश कुमार सिंह के बयान पर सात लोगों पशु क्रूरता प्रतिषेध अधिनियम के तहत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियो में मिल्लतनगर के ही रहनेवाले मो. नवाब के अलावा असगर कुरैशी, असगर कुरैशी की पत्नी, ताज कुरैशी, गुड्डु और अफसर शामिल है. पुलिस ने मौके दो मोबाइल के अलावा असगर कुरैशी, तनवीर कुरैशी और ताज कुरैशी का आधार कार्ड, एक पल्सर बाइक, दो हजार रुपया, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 16 पीस लोहे का हुक बरामद किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जोरशोर से जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें- एक करोड़ का इनामी नक्सली किशन दा पत्नी शीला के साथ सरायकेला से गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button