
Ramgarh: रामगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद है, और वो बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिले के पतरातू के बरकासयाल सीसीएल के आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर के मैनेजर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम को अपराधियों ने मैनेजर को उस समय गोली मारी जब वह अपने घर के नजदीक थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें भुरकुंडा अस्पताल लाया गया है जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया. वही हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है.
इसे भी पढ़ेंः घोषणा कर भूल गयी सरकारः 12 जुलाई 2016 : वादा किया था हाई स्कूल में 18584 और कस्तूरबा स्कूल के 2233 शिक्षक होंगे नियुक्त
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सीनियर मैनेजर मुत्थूकुलूर मल्लिकार्जुन (40) बीजीआर माइनिंग इंफ्रा के सीनियर मैनेजर थे. घर लौटने के दौरान मल्लिकार्जुन सेंट्रल सौदा स्थित अपने आवास के सामने स्कॉर्पियो की आगे की सीट पर बैठे हुए थे. तभी सामने से दो अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. गोलियां गाड़ी की विंडस्क्रीन को छेदती हुई मल्लिकार्जुन को लगीं. अपराधियों के बुलंद हौसले का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गोली चलाने के बाद अपराधी जख्मी मैनेजर के पास पहुंचे और उनकी कनपटी में सटा कर गोली मार दी और भाग निकले.
इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से गोली मारी है या फिर कोई पुरानी रंजिश के चलते. पुलिस जांच में जुट गई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




