
Ranchi: विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर कहा है कि साहिबगंज से भी अधिक अवैध खनन हजारीबाग जिले में हो रहा है. जिला प्रशासन, एनटीपीसी, रेलवे और जेएसएमडीसी, राजनेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सबकी सांठगांठ पर से यह कारोबार चल रहा है. उन्होने अपने ट्वीट में बताया है कि गिरीडीह जाने के रास्ते में हजारीबाग में रुका. कुछ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता मिले. कोयला के अवैध खनन, परिवहन, व्यवसाय का चौकानेवाला ब्यौरा दिया. अवैध खनन में हजारीबाग ने साहिबगंज को भी मात दे दिया है. इसमें एनटीपीसी, रेलवे, जेएसएमडीसी, जिला प्रशासन, राजनेता सबकी सांठगांठ बताया.
गिरिडीह जाने के रास्ते में हज़ारीबाग़ रूका.कुछ पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता मिले.कोयला के अवैध खनन,परिवहन,व्यवसाय का चौंकानेवाला ब्यौरा दिया.अवैध खनन में हज़ारीबाग़ ने साहेबगंज को भी मात दे दिया है.इसमें एनटीपीसी,रेलवे,जेएसएमडीसी,ज़िला प्रशासन,राजनेता सबकी साँठगाँठ बताया. @dir_ed
— Saryu Roy (@roysaryu) April 29, 2023
अवैध खनन की जांच कर रही है ईडी
राज्य में 1000 करोड़ अवैध खनन में मनी लॉड्रिग की जांच कर रही ईडी कई लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल ईडी साहिबगंज में अवैध खनन में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वही कई लोग ईडी के रडार पर है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा, इचाक, पदमा, टाटीझरिया इलाके में अवैध खनन किया जाता है. इचाक और बरकट्ठा प्रखंड के वन क्षेत्र में कई पत्थर खदान अवैध तरीके से चल रहे है. इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव से सटे पुरनी, खरखरवा, फुलदाहा, गुडकुआ, सिजुआ, साडम, और टेप्सा में भी अवैध खनन चल रहा है. टाटीझरिया प्रखंड के मुरुमातु सहित दर्जनों गांवों में अवैध खनन का कार्य चल रहा है.




