Crime NewsJharkhandRanchi

पिठोरिया में बनायी जा रही थी अवैध शराब, पुलिस ने 200 केजी जावा महुआ को किया नष्ट

Ranchi : पिठोरिया थाना की पुलिस ने इलाके में अवैध शराब बनाने के अड्डे पर छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने वहां करीब 200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर दिया.

पिठोरिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा को गुप्त सूचना मिली थी पिठोरिया इलाके में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है. इस गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी ने पिठोरिया थाना को छापामारी करने का आदेश दिया. उन्होंने बताया कि अवैध शराब को लेकर लगातार शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें – हज यात्रियों के लिए विभाग ने जारी की सूचना, 7 नवंबर से 10 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Related Articles

Back to top button