Uncategorized

बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चण्डीगढ़, 14 मार्च | प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को लगातार दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ-ग्रहण किया। इससे पहले वह तीन अलग-अलग कार्यकालों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब को अपनी सेवा दे चुके हैं।

पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील ने बादल को मोहाली के चाप्पर चिरी में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हजारों लोग और कई बड़े राजनेता उपस्थित थे। 84 वर्षीय बादल पंजाब के अब तक के सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button