DhanbadLead NewsNEWS

धनबाद में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़,  नौ गिरफ्तार

राजगंज थाना क्षेत्र गंगापुर में पुलिस ने की छापेमारी

Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल में पुलिस ने छापेमारी कर शराब की अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. राजगंज थाना के गंगापुर में बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान हजारों शराब की बोतलें, रेपर और ढक्कन जब्त की गई. साथ ही धंधे में संलिप्त नौ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया हैं.

घटना को लेकर राजगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके से विभिन्न ब्रांड के  अंग्रेजी शराब की बोतल, रेपर, ढक्कन को जब्त किया गया है. इन्होंने कहा कि यहा बनायी जाने वाली शराब को कहां-कहां खपाया जा रहा था, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. संलिप्त दुकान, होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेःलव ट्राएंगल का सनसनीखेज मामला, डेढ़ करोड़ लेकर पत्नी ने पति को कर दिया प्रेमिका के हवाले

Related Articles

Back to top button