
Deoghar: शस्त्र और शास्त्र के धनी भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में मानें जाने वाले भगवान परशुराम का अवतरण दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. वैशाख माह के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को इनका अवतरण हुआ था. तभी से इस तिथि को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है.परशुराम जयंती के अवसर पर बाबानगरी देवघर में कई सामाजिक संगठनों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई. शहर भ्रमण कर इस शोभायात्रा के माध्यम से लोगो से इनके आदर्शो पर चलने का आग्रह किया गया. शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम के भजन पर जमकर भक्तों द्वारा नृत्य भी किया गया. शोभायात्रा के माध्यम से लोगो को इस यात्रा में शामिल होने का निवेदन भी किया जा रहा था. वहीं शनिवार को ईद, अक्षय तृतीया के साथ साथ परशुराम जयंती का संयोग एक साथ बहुत साल के बाद आया है. इस शोभायात्रा में हज़ारों की भीड़ देखी गयी. वहीं चौक स्थित नवनिर्मित प्रतिमा और स्थल को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था. बताते चलें कि कांग्रेस ऑफिस कार्यालय के निकट इस चौक को लोग अब परशुराम चौके के नाम से भी जानेंगे.
मंत्री हफीजुल हसन ने दी ईद की बधाई
देवघर में शनिवार को ईद की नमाज अदा की गई. जिला भर के तमाम ईदगाहों में इसके लिए पहले से ही पूरी तैयारी की गई थी. हालांकि देर रात आई आंधी तूफान और हल्की बारिश से सुबह का मौसम आम दिनों से हटकर बहुत ख़ुशनुमा रहा. तमाम ईदगाह और मस्जिदों में ईद का नमाज अदा की गई. शहर के पुरनदाहा स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने वालों की अत्यधिक भीड़ देखी गयी. सभी जगह ईद की नमाज अदा की गई और एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी गई. नमाज अदा करने वाले नमाजी द्वारा देश में अमन, शांति और एकता कायम रहने की दुआ की गयी. ईद को लेकर बच्चो में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पुलिस प्रशासन द्वारा भी सभी संभावित जगहो पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. वहीं ईद को लेकर सूबे के मंत्री हफ़िजूल हसन ने कहा कि 29 रोजा 30 रोजा ईद के लिए रखने के बाद इसकी खुशी बढ़ जाती है. इस पर्व को लेकर मंत्री हाफिजूल सहित कृषि मंत्री बादल ने राज्य वासी सहित देशवासियों को मुबारकबाद दिया. साथ ही कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण और भाईचारे से इस पर्व को मनाएं. साथ ही जिस तरह अकलियत भाइयों ने रोजा के दौरान मस्जिदों की रौनक बढ़ाई है यह सिलसिला आगे भी जारी रहे.





