
Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर करा रहा है. यह जॉब ऑफर बायजू क्लासेस के लिए है. यह जॉब स्टूडेंट्स सक्सेस स्पेशलिस्ट का है. कंपनी की ओर से अभी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जा रही है. जॉब की योग्यता और इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए कॉलेज की वेबसाइट https://www.marwaricollegeranchi.ac.in/Placement.aspx पर जा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ऑनलाइन एप्लीकेशन 19 जून तक कराया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :पिता की पुण्यतिथि पर सचिन करेंगे सुलह या तय करेंगे आगे का सफ़र ?
योग्यता की बात करें तो इस जॉब के लिए वैसे स्टूडेंट्स जिन्होंने साल 2021 में यूजी या पीजी पास किया है वे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. लेकिन 10 वीं में 60 फीसदी अंक होना जरूरी है. कैंडिडेट का चयन बेंगलुरु ऑफिस के लिए किया जायेगा. स्थिति सामान्य होने तक वर्क फ्रॉम होम काम करना होगा. सेलेक्टेड कैंडिडेट को सालाना छह लाख रुपये यानी महीने का 50 हजार सैलेरी मिलेगी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : MANREGA के 53 हजार लंबित कुओं के निर्माण के लिए सामग्री मद में जिलों को मिले 29.55 करोड़
क्या काम करना होगा
बताते चलें कि बायजू देश की बेहतरीन ऑनलाइन क्लासेस देने वाली कंपनी है. जो केजी से 12 वीं के अलावा तमाम प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराता है. सेलेक्टेड स्टूडेंट्स को मैनेजर यूजर एक्सपीरिएंस को रिपोर्ट करना होगा. जॉब प्रोफाइल की बात करें तो स्टूडेंट्स की काउंसेलिंग करना, कंपनी के प्रोडक्ट्स की जानकारी देना, स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देना प्रमुख होगा.
इसे भी पढ़ें :Breaking News : लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ ,एक नक्सली मारा गया, देखें फोटो




