BiharCrime NewsNEWS

मुजफ्फरपुर में अपहरण के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, चार पुलिसकर्मी घायल, चार हिरासत में

Mujafferpur : जिले के मुशहरी में एक किशोर के अपहरण के आवेदन पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर देर रात थाना के नरौली में कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया. एक अपहरण के मामले की जांच के लिए पुलिस टीम में शामिल पुलिस कर्मी नरौली पहुंचे थे. जांच के क्रम में गृहस्वामी व घर की महिलाएं पुलिस कर्मियों पर ईंट, पत्थर चलाने लगी.

इस घटना में टीम में शामिल एसआइ वीरबल कुशवाहा, एएसआइ विजय कुमार सिंह, महिला पुलिस कर्मी प्रिया कुमारी व शैलेन्द्र भारद्वाज घायल हो गये. बावजूद मौके से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया. इसमें संजीत कुमार साह, मृत्युंजय कुमार, सोनू कुमार एवं संजीत कुमार शामिल हैं.
मौके पर पुलिस कर्मियों ने खुद को घिरता देख दूसरे गश्ती दल को बुलाया. उसके बाद दूसरे गश्ती दल को आने पर काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया.

इसे भी पढ़ें : सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ पटना हाईकोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 3 राज्यों के DGP को दिया आदेश

क्या है मामला

बताया जाता है कि नरौली डीह निवासी मनोज साह का पुत्र भारतेंदु (15 वर्ष) पांच मई से घर से गायब था. कई दिनों से रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद 11 मई को मुशहरी थाने में अपने पुत्र के गायब होने, फिरौती के लिए अपहरण करने व हत्या किये जाने से संबंधित आवेदन दिया.

इसे भी पढ़ें : Tata Motors : टाटा मोटर्स ने जारी की फाइनेंशियल रिपोर्ट, पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में कंपनी का टर्न अराउंड परफॉर्मेंस, पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले समेकित राजस्व में 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी

मुशहरी पुलिस ने किशोर को किया बरामद

थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम गठित कर दी. मुशहरी पुलिस ने अपहृत भारतेंदु कुमार को सकरा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. किशोर को अपहरणकर्ता सकरा उच्च विद्यालय के समीप भाड़े के मकान में रखे हुए थे. यह पता तब चला जब उसके दो दोस्त सोनू कुमार व मृत्युंजय कुमार को पुलिस ने शक के आधार पर उठाया.

इसी क्रम में पुलिस जब सोनू कुमार के यहां पहुंची तो टीम पर हमला कर दिया गया. घायल पुलिसकर्मियों ने पीएचसी मुशहरी में अपना इलाज कराया है. थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए 4 लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पर हमला करने के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : बदले हुए सिलेबस में होगी 2023 की JEE ADVANCED परीक्षा, NTA नहीं एपेक्स बोर्ड लेगी परीक्षा

Related Articles

Back to top button