
New Delhi : नए विश्व विजेता एबानी ब्रिजेस नफरत करने वाले अपने फैंस से बहुत ही ज्यादा परेशान है. उन्होंने बोला है कि वह अच्छी दिखती है इस वजह से लोग उनके मुक्केबाजी कौशल पर संदेह करने लग जाते है.
मारिया रोमन को हराकर IBF बैंटमवेट विश्व चैंपियन बनीं
35 साल की ब्लोंड बॉम्बर पिछले महीने लीड्स में मारिया रोमन को हराकर IBF बैंटमवेट विश्व चैंपियन बनी थी. सोमवार को ब्रिजेस ने रिंग में रोमन को हराने के बाद एक ट्विटर क्लिप पोस्ट की, जिससे एक प्रशंसक ने खुलासा किया कि वह उसकी क्षमता के बारे में ‘पूरी तरह से गलत’ था.
जवाब में ब्रिजेस ने ट्वीट किया कि लगता है कि आप मेरे शरीर से विचलित हो चुके है और कौशल भी दिखाई नहीं देता है. चिंता मत करो तुम अकेले नहीं हो. बहुत से नफरत करने वाले लोग महिला के शरीर से आगे नहीं बढ़ पाते … खुशी है कि आप देख सकते हैं कि आप गलत थे.
इसे भी पढ़ें:ये है ‘डिस्को डांसर चोर’, दुकान में चोरी करते हुए लगाए ठुमके; CCTV में कैद वारदात का देखें VIDEO
जीत के बाद ये कहा ब्रिजेस ने
ब्रिजेस महिलाओं की बॉक्सिंग में सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक है. हमेशा फाइट से पहले वजन राऊंड के बीच उनका अधोवस्त्र में आना सुर्ख़ियों में बन जाता है. वह अब 2017 का विश्व खिताब जीतने वाली रोमन को भी मात दे चुकी है.
लड़ाई के तुरंत बाद ब्रिजेस ने कहा कि क्या मैं लड़ाई लड़ सकता हूं या नहीं? आप लोग जो सोचते हैं कि मैं लड़ नहीं सकती. उनके लिए यह जवाब है. मैं बॉक्सिंग कर सकती हूं. अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा है उम्मीद है- मैंने बहुत से संदेहियों को गलत साबित कर चुकी हूँ. मैं अपने आप पर गर्व महसूस कर रही हूं.
मैं बेहद खुश हूं क्योंकि इसका मतलब यह है कि मैंने जो कुछ भी बलिदान किया है और जो भी काम मैंने कर दिया है वह इसके लायक है.
इसे भी पढ़ें:सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 25 को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना देगा आदिवासी समाज




