Crime NewsGarhwaJharkhand

गढ़वा : स्कूल ड्रेस में मिले किशोर के शव की हुई पहचान, हत्या का मामला दर्ज

Garhwa : जिले के मेराल थाना क्षेत्र के बंका पहाड़ी के उत्तर तरफ खुन्धरा झरना के पास झाड़ी में मिली अज्ञात किशोर के शव की पहचान हो गयी है. शव की पहचचान रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी प्रभा कुंवर, पति स्वर्गीय सुरेश राम के 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई. बताते चलें कि आशीष की लाश स्कूल ड्रेस में पायी गयी थी. जानकारी के अनुसार आशीष कुमार 15 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे घर से निकला था. उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चल रहा था. शव 2 दिन बाद 17 अप्रैल को मेराल थाना क्षेत्र के बंका पहाड़ के समीप झाड़ी में पाया गया था.

खबर प्रकाशित होने के बाद मृतक के परिजन रविवार की देर शाम में गढ़वा सदर अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान आशीष कुमार के रूप में की.

इसे भी पढ़ें:Ranchi News: बिजली से संबंधित समस्या की इस नंबर पर दें जानकारी, जेबीवीएनएल ने उठाया कदम

परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि आशीष की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए हत्यारों ने इसके शव को रंका से बहुत दूर मेराल थाना क्षेत्र के पहाड़ के पास झाड़ी में ला कर फेंक दिया. मामले में परिजनों के द्वारा मेराल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

मेराल थाना पुलिस ने बताया कि शव के हाथ पर बने टैटू और उसमें लिखे आशीष के आधार पर परिजनों द्वारा शव की पहचान की गयी है. इस संबंध में मृतक की मां प्रभा कुंवर द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:ये है ‘डिस्को डांसर चोर’, दुकान में चोरी करते हुए लगाए ठुमके; CCTV में कैद वारदात का देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button