Ranchi

IAS नागेंद्र नाथ सिन्हा हुए सेवानिवृत

Ranchi: झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नागेंद्र नाथ सिन्हा 31 जुलाई 2024 की तिथि से सेवानिवृत हो गए. अपर मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी एन एन सिन्हा वर्तमान में मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टील में सेक्रेटरी के पद पर पदस्थापित थे. स्टील मंत्रालय में उन्होंने 1 जनवरी 2023 योगदान दिया था। मंत्रालय में उन्हें विदाई भी दी गई। 1987 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनयुक्ति पर थे. श्री सिन्हा बिहार झारखंड के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे. ग्रामीण विकास सचिव के पद पर उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. केंद्र में भी वह बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन और एनएचएआई के अध्यक्ष के पद को भी संभाला. इसके अलावा भी अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने योगदान दिया.

Related Articles

Back to top button