Ranchi

#HoneyTrap : सेक्स रैकेट की लड़कियों के जाल में फंसे अफसरों में सबसे ज्यादा #IAS और #IPS 

 Ranchi :  मध्य प्रदेश के हनी ट्रैप सेक्स रैकेट स्कैंडल में कई बड़े सरकारी अफसरों के भी फंसे होने की सूचना सूत्रों से हमें मिली है. रैकेट की एसआइटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाली खबरें और जानकारी सामने आ रही हैं.

इन सूचनाओं से रैकेट से कई नेताओं और अफसरों के जुड़े होने की जानकारी मिलती है. जिनपर यकीन करना कठिन हो सकता है.

जिस तरह हथकरघा से बने कपड़े का एक सूत खींचने पर उसकी लंबाई बढ़ती चली जाती है, और दूसरी तरफ कपड़े की साइड छोटी होती जाती है, इसी तरह हनीट्रैप सेक्स रैकेट कांड का भी मामला है.

इसे भी पढ़ेंः मारुति सुजुकी की बिक्री में गिरावट, 24% घटकर 1,22,640 इकाई पर पहुंची

एक ओर एसआइटी के सामने गिरफ्तार की गयीं पांचों लड़कियों के खोले गये राज हैं, तो दूसरी ओर जारी की गयी ईमेल आईडी से  कई चौंकाने वाली खबरें मिली हैं.

अब तक जो खबरे सामने आयी हैं, उनसे यही पता चला है कि ट्रैप में फंसे व्यक्ति का संबंध किससे है. लड़कियां उसके नजदीक कैसे पहुंची और उन्हें किस काम को कराने के लिए लड़कियां उपलब्ध करायी गयीं.

SIT के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई वीडियो में दिख रही लड़कियों की पहचान करना

इस मामले में खबरों की एजेंसी आईएएनएस ने बताया है कि वीडियो और तस्वीरों में दिखायी देने वाले पुरुष की पहचान करने की कोशिश पहले की जा रही है. इसमें कुछ कामयाबी भी मिली है. लेकिन जो लड़की उनके साथ है, उसकी पहचान नहीं हो पा रही है.

क्योंकि लड़की की फोटो का मिलान नहीं हो पा रहा है. कुछ लड़कियों की फोटो का सोशल मीडिया के जरिये मिलान किया जा रहा है. लेकिन इनमें कई लड़कियां ऐसी हैं, जिनका सोशल मीडिया पर कोई प्रोफाइल मौजूद नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः #SayNoToSingleUsePlastic : 2 अक्टूबर को सड़क से प्लास्टिक हटायेंगे झारखंड के IAS, बंटी सबकी ड्यूटी

हनी ट्रैप में फंसे अफसरों में सबसे अधिक IAS और IPS

स्कैंडल की जांच में, आरंभिक चरण में सबसे ज्यादा खबरों आईएएस और आईपीएस अफसरों से जुड़ी हुई हैं. इनमें से कई अफसर तो ऐसे भी हैं, जिनके कई लड़कियों के साथ वीडियो और फोटो हैं. वीडियो और फोटो में दिखायी पड़ने वाली लड़कियों में अधिकतर कम आयु की हैं.

जिन अफसरों की फोटो सामने आयी हैं, उनमें से अधिकतर अफसर वर्तमान समय में किसी न किसी बड़े पोस्ट पर हैं. और सरकार से उनकी नजदीकियां पिछली सरकार के समय से ही बनी हुई है.

मामले की जांच कर रही एसआइटी एजेंसी के एक बड़े अफसर ने प्रेस को बताया कि ये एक गंभीर मामला है. मामले की तह तक जाकर जांच की जा रही है.

ताकि किसी तरह की चूक न रह जाये. अगर राज्य के बड़े अफसर कंप्रोमाइज कर रहे हैं, तो इसकी जांच के लिए जो एसआइटी बनी है, उसकी अहमीयत बढ़ जाती है. इसका असर भी दूर तक होगा. जिन लोगों के नाम आने की बात हो रही है, और जिसने अपराध किया होगा, उन पर हर हाल में कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ेंः #Punjab: पूर्व CM बेअंत सिंह समेत 17 लोगों के हत्यारे की फांसी उम्रकैद में तब्दील,केंद्र सरकार का फैसला

Related Articles

Back to top button