Jamshedpur

रांची में परचम लहराकर लौटे विजयी फुटबॉल खिलाड़ियों का डीसी ने किया स्वागत

Jamshedpur :  मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 में पूर्वी सिंहभूम जिले के बालक एवं बालिका की टीम की ओर से कप पर कब्जा करने की खुशी में डीसी सूरज कुमार ने खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया. झारखंड सरकार की ओर से  ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल में बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है. एक  दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रांची मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में 4 जोन के खिलाड़ी कोल्हान, रांची, बोकारो और दुमका से 8 टीम पहुंची थी. पूर्वी सिंहभूम बालिका वर्ग ने रामगढ़ को 4-2 से जबकि बालक वर्ग ने रांची टीम को 3-2 से पराजित कर प्रतियोगिता के कप पर कब्जा जमा लिया. विजयी खिलाड़ियों पर डीसी ने कहा कि राज्य में अव्वल आकर जिले का नाम रोशन किया है.

इसे भी पढ़ें- कुख्यात सज्जाद उर्फ टाडा ने साथियों के साथ किया था गणेश सिंह पर बम से हमला

Related Articles

Back to top button