
Ramgarh : रामगढ़ जिले के भदानीनगर पाली नवा टोला स्थित घर के मामूली विवाद के कारण सनकी पति मुखदेव बेदिया ने अपनी ही पत्नी कोतो देवी की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह जंगल की ओर भाग गया. घटना का पता तब चला जब बेटी पायल कुमारी स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटी तो उनके पिता ने घबराते हुए बेटी से झूठ बोला, कि मम्मी घर से कहीं बाहर चल गई है. जब तक बेटी घर के अंदर गई मुखदेव बेदिया मौका देख नदी की तरफ से भागते हुए जंगल की तरफ भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही भदानीनगर ओपी प्रभारी धनंजय प्रसाद पुलिस दल-बल के घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुटे. शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
बताते चलें कि लोगों के बीच चर्चा है कि इससे पूर्व भी सनकी मुखदेव बेदिया ने एक बेटी की जिंदा जला कर हत्या कर दी थी लेकिन प्रमाण नहीं होने के कारण कानून के चंगुल से बच गया. कोतो देवी की तीन संतान हैं, एक पुत्र करन कुमार और दो बेटियां जिसका नाम नितू कुमारी व पायल कुमारी है जो माता की मौत के बाद अब पूरी तरह बेसहारा हो गई हैं.



