
Dhanbad: श्रीराम सेना संगठन धनबाद के जिलाध्यक्ष निशांत सिंह की अध्यक्षता में गोविंदपुर अपर बाजार दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सदस्यता अभियान चलाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उपस्थित हुए और सदस्यता ग्रहण कराया. उन्हें स्थानीय सदस्यों द्वारा तलवार और अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया गया.
बताते चलें कि गोविंदपुर निवासी संतोष शर्मा, विजय क्षेत्री, अमित अधिकारी, गुड्डू सिंह, प्रकाश कुमार एवं सूरज पांडे के नेतृत्व में गोविंदपुर प्रखंड से सैकड़ों लोगों ने श्रीराम सेना के सेवा कार्यों एवं वर्तमान गतिविधियों से प्रभावित होकर सेना की सदस्यता ग्रहण की. कुछ क्षण के लिए दुर्गा मंदिर प्रांगण के आस-पास के क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठे.
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए सभी सदस्यों को हर घर से एक सदस्य को श्रीराम सेना संगठन से जोड़ने और जागरूकता अभियान तेज कर करने का दिशा-निर्देश दिया. कार्यक्रम में सेना के सदस्य सह गिरीडीह प्रभारी राजवीर दत्ता, समाजसेवी पंकज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : ममता दीदी को एक झटका और, राजीव बनर्जी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा




