National

ओडिशा तट को चक्रवाती तूफान ‘डे’ ने किया पार, कई हिस्सों में भारी बारिश

Bhubaneswar : चक्रवात ‘डे’ शुक्रवार की सुबह ओडिशा में गोपालपुर के पास समुद्री तट को पार कर गया, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल रहीं हैं. भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘डे’ 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है. वहीं, शुक्रवार सुबह दक्षिण ओडिशा तथा गोपालपुर के पास पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के तट को पार गया है.  उन्होंने बताया कि यह पश्चिम-उत्तर पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और कमजोर हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- रांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी

ये क्षेत्र हैं प्रभावित

चक्रवाती तूफान से गजपति, गंजम,पुरी,रायगढ़, कालाहांड़ी,कोरापुट, मल्कानगिरी,नवरंगापुर जिलों के कुछ स्थानों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव से रायगढ़, कालाहांड़ी,कोरापुट और नवरंगापुर जिलों में कई स्थानों पर शनिवार तक भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटो तक दक्षिण ओडिशा तट पर 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें- भूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप

सीएम ने पर्याप्त राहत सामग्री तैयार रखने का दिया निर्देश

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने तटीय जिलों और कई विभागों के अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले, गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बैठक कर अधिकारियों को स्थिति पर करीबी नजर रखने और इससे किसी के हताहत नहीं होने को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे. उन्होंने पर्याप्त राहत सामग्री तैयार रखने के भी निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें- मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये

इसे भी पढ़ें- BJP कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और आशा लकड़ा से ज्यादा तरजीह मिस्फिका को

Related Articles

Back to top button