Crime NewsLead NewsNationalOFFBEAT

दो सगी बहनों से शादी रचाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार

एक बहन है नाबालिग, बड़ी बहन है बोलने और सुनने में अक्षम

Bengaluru : इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें एक दूल्हे के साथ दो दुल्हन खड़ी हैं. खास बात ये है कि दोनों दुल्हन सगी बहन हैं. एक ही मंडप में एक ही दूल्हे के साथ इन दोनों की शादी हुई. यह मामला अब कानूनी पचड़े में फंस गया है. दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं दूसरी तरफ लड़के और लड़की का पूरा परिवार पुलिस की कार्रवाई से हैरान है. आखिर क्यों इस शादी पर सवाल उठे हैं. क्या एक साथ दो लड़कियों से शादी करना गैरकानूनी है? क्या कहता है कानून और क्या है पूरा मामला आइए सिलसिलेवार तरीके से समझने की कोशिश करते हैं.

इसे भी पढें : नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, एक कॉन्स्टेबल हुआ शहीद, दूसरा पुलिसकर्मी घायल

लड़की ने ही शर्त रखी बड़ी बहन से भी शादी की

ये घटना कर्नाटक के कोलार ज़िले की है. 30 साल के उमापति, ललिता से शादी करना चाहते थे. लड़की रिश्ते में उमापति की भांजी थी. ललिता शादी के लिए मान गई. लेकिन उन्होंने लड़के के सामने एक शर्त रख दी.

शर्त ये कि उन्हें उनकी बड़ी बहन सुप्रिया से भी शादी करनी होगी. सुप्रिया बोलने और सुनने में अक्षम थी. ललिता के इस प्रस्ताव पर उमापति राज़ी हो गया. फिर क्या था. शादी की तैयारियां शुरू हो गईं. 7 मई को एक ही मंडप में शादी हुई. इसके बाद शादी की तस्वीरें और वायरल हो गईं.

इसे भी पढें : जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने कोविड-19 की वजह से कैदियों को रिहा करने का फैसला किया

वायरल तस्वीरें बन गयी फांस

वायरल तस्वीरें परिवार वालों के लिए गले की हड्डी बन गईं. दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तालुक बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पाया कि छोटी बहन ललिता नाबालिग है. उसकी उम्र सिर्फ 17 साल है.

साथ ही पुलिस ने ये कहा कि परिवारवालों ने कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया और बिना इजाजत के ही शादी कर ली. लिहाजा दोनों के परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. दूल्हे उमापति को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे रांची के जाने-माने व्यवसायी शंभु चूड़ीवाला

क्या कहता है कानून?

कानून के अनुसार ये शादी ही अवैध है. वरिष्ठ अधिवक्ता के वी धनंजय कहते हैं कि दो शादी करना अपराध है. इस मामले में आरोपी उमापति ने एक ही बार में दोनों महिलाओं से शादी कर ली है.

इसलिए हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, दोनों महिलाओं के साथ विवाह अमान्य है. दोषी साबित होने पर, आरोपी को बाल विवाह निरोधक अधिनियम 1979 के तहत 3 महीने की जेल की सजा हो सकती है.

इतना ही नहीं भारतीय दंड संहिता के तहत दोषी साबित होने पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दिए जाने की भी संभावना है, यदि उसके साथ कोई यौन संबंध हैं. नाबालिग लड़की के रूप में इसे बलात्कार माना जाएगा.

सोशल मीडिया पर क्या है चर्चा

सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर लोग दो धड़ों में बंटे हैं. कुछ लोग इसे गलत मान रहे हैं. जबकि कुछ लोग इसे एक अच्छा कदम मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि उमापति ने दिव्यांग महिला से शादी करके अच्छा काम किया है. फिलहाल उमापति जेल में है.

जबकि उसके माता-पिता, ससुराल वाले, शादी की रस्में निभाने वाले पुजारी, शादी का कार्ड छापने वाला प्रिंटर सभी फरार हैं और पुलिस ने उन्हें खोजने के लिए एक टीम बनाई है.

इसे भी पढ़ें :रिम्स में कोरोना वारियर्स के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, 3 पारा मेडिकल स्टाफ को फूड प्वाइजनिंग

Related Articles

Back to top button