
Ranchi : रांची के जाने-माने व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता शंभु चूड़ीवाला का निधन हो गया है. वह कोविड से संक्रमित थे और नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
उनके निधन पर रांची के व्यवसाय जगत में शोक की लहर है.
बताया गया है कि उन्होंने कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लिये थे, लेकिन कोविड संक्रमण के चलते पैदा हुई कई तरह की जटिलताओं के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका.
इसे भी पढें : नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, एक कॉन्स्टेबल हुआ शहीद, दूसरा पुलिसकर्मी घायल
वह कई बार झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी के लिए चुने गये थे. चैंबर की विभिन्न सब कमेटियों के चेयरमैन के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी. वह नागरमल मोदी सेवा सदन हॉस्पिटल की प्रबंध समिति से भी जुड़े थे.
इसके अलावा रांची जिमखाना क्लब, लायंस क्लब, वाईज मेन्स इंटरनेशनल, अग्रवाल सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी पदधारी थे.
इसे भी पढें : जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने कोविड-19 की वजह से कैदियों को रिहा करने का फैसला किया




