Crime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

होटल के मालिक टुनटुन ने विक्रम को मारी गोली, मौत

होटल कारोबारी और बालू सप्लायर है विक्रम सिंह

Jamshedpur: जुगसलाई थाना अंतर्गत घोड़ा चौक के पास स्थित एबी पैलेस होटल के मालिक टुनटुन सिंह ने रविवार देर शाम स्टेशन रोड के रहनेवाले विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी घटना के बाद से फरार है. टुनटुन सिंह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता सिंह के पति हैं.

दो गोली चलायी थीः

टुनटुन सिंह ने विक्रम सिंह पर दो गोलियां चलायी, लेकिन बिक्रम सिंह को एक गोली लगी है. उसे गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती किया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद कियाः

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है. घायल विक्रम को तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया जहां उसका इलाज शुरू किया. हालांकि वह बच नहीं सका उसकी मौत हो गई. पुलिस अब टुनटुन सिंह की तलाश में जुटी है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें: हल्दिया में TMC के कार्यकर्ताओं ने BJP नेता शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर किया हमला

 

Related Articles

Back to top button