
Ranchi: झारखंड में रविवार को 4738 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है जबकि 115 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवायी है. वहीं 4541 मरीज ठीक भी हुए हैं. ऐक्टिव मरीजों की संख्या 58519 हो गयी है.
इधर रांची में रविवार को 913 नये कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं जबकि 42 की मौत हुई है. 792 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं. कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19,432 हो गयी है.




