JharkhandLead NewsNEWSRanchi

कोरोना का कहरः 48 घंटों में रांची के सात वकीलों की मौत

रांची में दूसरी लहर के दौरान कम से कम 20 वकीलों की मौत

Ranchi: राजधानी रांची में कोरोना का कहर जारी है. पिछले 48 घंटे में रांची के सात वकीलों की मौत कोरोना से हुई है. कई वकील संक्रमित हैं. वकीलों की बड़ी संख्या में हो रही मौत पर झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने दुख जताया है और सरकार से मृत वकीलों के परिजनों को दस -दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. राजधानी में ही अब तक इस दूसरी लहर 20 से अधिक वकीलों की मौत हो चुकी है.

 

एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने वकीलों के लिए सरकार से आर्थिक पैकेज देने की भी मांग की है. इन दो दिन में जिन वकीलों की मौत हुई है उनमें राजीव आनंद, प्रवीण कुमार राणा , प्रवीण कुमार ,विद्या भूषण सिंह, अल्बिनस मिंज, कृपाल सिंह,सुनिता कुमारी सिंह शामिल हैं.

 

संक्रमण की तेज रफ्तार को  देखते हुए वकीलों ने 25 मई तक पूर्ण रूप से न्यायालय की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की है, ताकि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की कड़ी तोड़ा जा सके. रांची जिला बार एसोसिएशन 25 मई तक अदालत से दूर रहने के फैसले पर विचार कर रहा है. रांची जिला बार एसोसिएशन के प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री ने स्टेट बार कौंसिल के सदस्य नीलेश कुमार, कुंदन प्रकाशन, संजय कुमार विद्रोही एवं रिंकू भगत का ध्यान अधिवक्ता एवं उनके परिवारों की सुरक्षा पर आकृष्ट कराया है.

Related Articles

Back to top button