Education & CareerJharkhandRanchi

दो साल पहले बनी होटल मैनेजमेंट की बिल्डिंग, सरकार के सुस्त रवैये के कारण अब तक शुरू नहीं हुई पढ़ाई

Ranchi : राज्य में पिछले कुछ सालों में कई शैक्षणिक संस्थान खोले गए. जिनमें से कुछ तकनीकि शिक्षा कॉलेज के रूप में खोले गए और कुछ रेगुलर यूनिवर्सिटी खोले गए. साथ ही सरकार ने एक इंस्टीट्यूट आफॅ होटल मैनेजमेंट भी खोलने की योजना बनाई.

कमड़े स्थित सरकारी जमीन में इसके लिए भवन बनाया गया. 2017 में ये भवन बन कर तैयार भी हो गया. लेकिन अभी तक इस भवन में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है. जबकि राज्य का यह पहला संस्थान है जिसे होटल मैनेजमेंट के लिए खोला गया है.

इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक पिछले दो सालों से सरकार यहां किसी को प्राचार्य के पद पर नियुक्त नहीं कर सकी थी. कुछ लोगों को सरकार की ओर से प्राचार्य पद के लिए नामित किया गया, लेकिन उन्होंने इस पद को नहीं संभाला. जबकि इस साल फरवरी से यहां के पहले प्राचार्य भूपेश कुमार की नियुक्ति की गई है.

इसे भी पढ़ेंः84 के सि‍ख दंगों पर पित्रोदा का बयान हुआ तो हुआ…  कांग्रेस की मानसिकता दर्शाता है : मोदी

ना टीचर है और ना टेंडर प्रक्रिया हुई है

इस संबध में जानकारी मिली है कि जुलाई से सत्र शुरू होगी. लेकिन इसके लिए ना ही यहां टीचर नियुक्त किए गए हैं और ना ही शैक्षणिक कार्यों के लिए उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की टेंडर प्रक्रिया हो पाई है.

31 मई को टीचर्स नियुक्ति के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. वहीं जब शैक्षणिक कार्यों में उपयोग में आने वाली उपकरणों की जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अब तक नहीं हो पाई है. मई के अंत तक इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा. पिछले दो साल से भवन खड़ा था. ऐसे में सरकार की ओर से इसे शुरू करने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई.

इसे भी पढ़ेंःपत्रकारों ने पूछाः यदि हेमंत ने किया है CNT-SPT का उल्लंघन, तो क्यों नहीं होती कार्रवाई, सीएम देते रहे गोलमोल जवाब

एफिलिएशन लेने में हुई देरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो साल पहले तक सरकार की ओर से संस्थान को चलाने के लिए प्रयास नहीं किया गया. एनसीएचएमसीटी से एफिलिएशन मिलने के बाद ही होटल मैनेजमेंट संस्थान चलाए जाते हैं. ऐसे में इस भवन को चलाने के लिए एफिलिएशन ही कुछ दिनों पहले मिला है.

एनसीएचएमसीटी की ओर से होगा छात्रों का चयन

इस संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों का चयन नेशनल काउंसिल फाॅर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलाॅजी (एनसीएचएमसीटी) की ओर से किया जाएगा. जो छात्र एनसीएचएमसीटी की ओर से आयोजित जेईई परीक्षा में सफल होते है उनका काउंसलिंग के माध्यम से इस संस्थान में चयन किया जाएगा.

ऐसे में एनसीएचएमसीटी की परीक्षा 27 अप्रैल को हो चुकी है. जिसके बाद काउंसलिंग जून माह में की जानी है. जानकारी मिली है कि एनसीएचएमसीटी ने इस संस्थान के लिए छात्रों की काउंसलिंग कर, नामाकंन देने की सहमति जता दी है. इस संस्थान को केंद्र और राज्य पर्यटन विभाग की ओर से राशि आवंटित की गई है.

इसे भी पढ़ेंःटाइम मैग्जीन के कवर पर पीएम मोदी की फोटो, लिखा, इंडियाज डिवाइडर इन चीफ

क्या है संस्थान में

यहां 13 क्लास रूम, दो रेस्टोरेंट, माइक्रोबायोलॉजी रूम, माॅर्डन लाॅज, ट्रेनिंग किचन समेत अन्य संसाधन है.

संभवत शुरू हो सकता है सत्र

इस संबध में जब पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि भवन बनकर बेकार पड़ा है. प्रक्रियाएं हो रही है. संभवत इस साल में सत्र शुरू हो जाएगा. भवन निर्माण बजट के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती.

Related Articles

Back to top button