
Ranchi: राज्य की वरीय भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना दादेल को अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति मिलेगी. 1 जनवरी 2026 की तिथि से उन्हें प्रमोशन दिया जायेगा. झारखंड कैडर की 1996 बैच की आइएएस अधिकारी वंदना दादेल अभी प्रधान सचिव गृह विभाग के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के अतिरिक्त प्रभार में हैं. कार्मिक विभाग ने उनकी प्रमोशन की संचिका बढ़ा दी है. झारखंड में अभी मुख्य सचिव के पद पर अविनाश कुमार हैं. वहीं, अजय कुमार सिंह, नितिन मदन कुलकर्णी अपर मुख्य सचिव के पद पर हैं. हालांकि, तीन वरीय पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, निधि खरे व सत्येंद्र सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. जिन्हें झारखंड सरकार ने एसीएस रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी है.




