JharkhandRanchi

मंत्री सुदिव्य कुमार ने राँची के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध: सुदिव्य कुमार

Ranchi: नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने छठ पर्व को देखते हुए राजधानी के विभिन्न तालाबों व छठ घाटों का निरीक्षण किया. मंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राजधानी राँची के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पूजा की तैयारियों, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छठ पर्व के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

Related Articles

Back to top button