
Ranchi: राजधानी रांची के बुंडू इलाके से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह को हथियार सप्लाई करने से पहले दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद सत्यापन के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद छापेमारी की गई. दशरथ शुक्ला की नजर पुलिस पर पडी तो वह तेजी से भागने लगा. जिसे पुलिस के द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया. नाम पता पुछने पर अपना नाम दशरथ शुक्ला पता-पूर्वी सिंहभूम जमशेदपूर बताया. संदेह के आधार पर विधिवत तलाशी के दौरान दशरथ शुक्ला के कमर से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया तथा उसके काले रंग के बैग का तालाशी लेने पर अन्य हथियार बरामद किया गया. इसके बाद इनसे आगे पुछताछ करने पर बताये कि उक्त सभी हथियार को सुजीत सिन्हा के गिरोह के सदस्य को देने के लिए आये थे.




