Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के ओपीडी में विवाद के बाद होमगार्ड के जवान पर हेलमेट से हमला, हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विवाद के बाद अस्पताल में इलाज कराने वाले युवक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान सुरेंद्र प्रसाद पर हेलमेट से हमला कर दिया. घटना के बाद साथी जवानों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर साकची पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान सुरेंद्र प्रसाद ड्यूटी पर तैनात थे. तभी मानगो निवासी अंगद मलिक दो महिलाओं के साथ ओपीडी के कमरा नंबर 9 के बाहर इलाज के लिए अपने नंबर का इंतजार कर रहा था. मौके पर मौजूद सुरेंद्र ने उसे कतार से आने को कहा जिसपर अंगद सुरेंद्र से उलझ गया. विवाद बढ़ने के बाद अंगद ने पास रखा हेलमेट उठाया और सुरेंद्र पर हमला कर दिया.

Related Articles

Back to top button