JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के राज्यकर्मियों को होली का तोहफा, अब मिलेगा 50 प्रतिशत डीए

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के कर्मियों को होली का तोहफा दिया है. अब उनके वेतन में अच्छा खासा इजाफा होगा. मंत्रिपरिषद के फैसले के बादराज्य कर्मियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का संकल्प जारी कर दिया गया है. केंद्र के अनुरूप झारखंड के दो लाख से अधिका अधिकारी व कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. वहीं, इसका लाभ पेंशनधारी व पारिवारिक पेंशनधारियों को भी मिलेगा. सातवें वेतनमान के अनुरूप बढ़ा डीए का लाभ 1.1.2024 की तिथि से मिलेगा. महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत किया गया है.इस संबंध में वित विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है.

लेवल वन और लेवल टू के कर्मियों का परिवहन भत्ता बढ़ा

झारखंड सरकार ने महंगाई भत्ता आवास भत्ता के अलावा राज्य कर्मियों को मिलने वाले परिवहन भत्ता में भी संशोधन किया है. लेवल वन और लेवल टू के कर्मियों का परिवहन भत्ता बढ़ा दिया गया है. पहले यह 1350 सीसीरुपये प्लस डीए था, जिसे बढ़ाकर 2600 प्लस डीए कर दिया गया. इसी तरह, 900 प्लस डीए को बढ़ाकर 1800 प्लस डीए कर दिया गया है. इसका भी संकल्प जारी कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button