Crime NewsKhunti

अपराधियों के कहने पर अपने बिजनेस पार्टनर की रेकी कर लूटपाट की घटना को दिया अंजाम, देसी कट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: खूंटी जिले के मारंगहादा थाना पुलिस ने लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शामिल पीड़ित का बिजनेस पार्टनर राजेश अपराधियों के कहने पर रेकी कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपी में राजेश मछुआ, जगदीश मुण्डा और पुंचु लोहरा का नाम शामिल है. सभी आरोपी रांची जिले के बुण्डू थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, घटना में प्रयुक्त दो बाईक, 80 हजार रुपये सहित अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार मारंगहादा थाना क्षेत्र में 12 मार्च को तीन लाख तीस हजार रूपये लूट की घटना घटी थी. पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर काण्ड दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता देखते हुए तकनीकी एवं गहन अनुसंधान करते हुए रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के राजेश मछुआ, जगदीश मुण्डा और पुंचु लोहरा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर लूटे गए 80000 रूपये, घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद किया गया. बता दे कि पीड़ित एवं आरोपी राजेश मछुआ के बीच बकरी, मुर्गी के व्यापार को लेकर बातचीत एवं लेन-देन होता था. परन्तु अन्य अपराधियों के दबाव एवं लालच में आकर रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया.

सायको और अड़की थाना इलाके से अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सायको और अड़की थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. सायको थाना पुलिस गस्ती के दौरान डाउडीह नदी के किनारे अफीम के खेत में काम कर रहे एवं सालेहातु के पास अफीम के खेत में काम कर रहे सायको थाना क्षेत्र के रोटे मुण्डा और जोतो मुंडा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस के पूछ-ताछ के दौरान अवैध रूप से अफीम की खेती करने तथा अफीम के पौधा में लगे फल से अफीम जैसी पदार्थ काछ कर स्टील ग्लास में संग्रह करने की बात स्वीकार किया है. आरोपी के पास से अफीम का पौधा, 225 ग्राम अफीम और स्टील ग्लास पुलिस ने बरामद किया है. वही एसएसबी हूँट एवं अड़की थाना पुलिस की संयुक्त वाहन चेकिंग के क्रम में अड़की थाना क्षेत्र के अभिषेक सेठ को 820 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया.

Related Articles

Back to top button