JamshedpurJharkhand

घाटशिला में पूर्व सैनिक सेवा परिषद सहित कई संगठनों ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

Ghatshila : शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की शहादत के दिन बुधवार को दाहिगोरा घाटशिला स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद घाटशिला, भगत सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट घाटशिला, युवा संगठन घाटशिला और हैप्पी ऑवर प्ले स्कूल घाटशिला के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूर्व सैनिक सेवा परिषद घाटशिला के सचिव व शौर्य चक्र से सम्मानित मो जावेद ने कहा कि आज हमें शहीदों से एक सबक लेने का दिन है. जैसे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव मां भारती की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गये, क्या स्वतंत्र भारत उनके सपनों को साकार कर रहा है. क्या हम इन शहीदों के सपनों का भारत का निर्माण कर रहे हैं. क्या हम राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं. क्या हमारे अंदर राष्ट्र सर्वोपरि की भावना है. अगर हां तो हम एक सच्चे राष्ट्रभक्त हैं. ये दायित्व हम सब का है, अगर प्रत्येक भारतीय अपने से पूछे कि हमने राष्ट्र को क्या दिया और इसकी बेहतरी के लिए क्या कर सकते हैं, तो ही सही मायने में हम राष्ट्र के प्रति जान निछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दे पाएंगे.

कार्यक्रम में भगतसिंह फाउंडेशन ट्रस्ट के मोहन सिंह एवं रंजीत दत्ता, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के एक्स सार्जेंट एसके त्यागी की पत्नी सुनीता त्यागी, एक्स हवलदार गणेश मुर्मू, एक्स हवलदार मनोज दत्ता, एक्स हवलदार पंकज छेत्री, एक्स नायक गिल्ल, युवा संगठन के मंतोष मंडल, निखिल गुप्ता, किसन नमता, रंजीत दत्ता, हैप्पी ऑवर प्ले स्कूल की रोसलीन पीटर, ड्राकक्षा नाज, सुस्मिता सरकार आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर: हर सप्ताह सोमवार व मंगलवार को उपायुक्त लगा रहीं जनता दरबार, आप भी लाएं अपनी समस्याएं, होगा त्वरित समाधान

Related Articles

Back to top button