Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : डिमना लेक के पास टैंकर की चपेट में आकर मानगो के व्यक्ति की मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक के पास एक टैंकर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में मानगो गुरुनानक मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय तेजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची. इधर सूचना पाकर मृतक के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. मृतक तेजिंदर मानगो बाजार में कक्कू रेडियो नामक इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग की दुकान चलाता था.

मृतक की फाइल फोटो

परिजनों के अनुसार तेजिंदर घर से हाथी खेदा मंदिर जाने की बात कह अपने मोटरसाइकिल लेकर निकला था. वापसी के क्रम में शाम में डिमना लेक के समीप एक टैंकर ने उसे चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस शव को जब्त कर शीतगृह में रखवा दिया गया है.मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button