Lead NewsSports

31 अक्टूबर को सिमडेगा में सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए हॉकी झारखंड का ट्रायल

Ranchi : 11 से 22 दिसंबर, 2021 तक पुणे में 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन होगा. इसके लिए झाखंड पुरुष हॉकी टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 31 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से एस्ट्रोट्रफ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में होगा. इस ट्रायल में झारखंड के वैसे पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने इस वर्ष हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लिया हो.

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के मुताबिक चयन ट्रायल में भाग लेने से पूर्व सभी खिलाड़ियों अपने गृह जिला के हॉकी संघ के अध्यक्ष या सचिव के यहां निबंधन से संबंधित सारे दस्तावेज जमा करने होंगे.

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी

इनमें आधार कार्ड, मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र, फोटो, 2001के बाद जन्म तिथि हो तो पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र (Age Estimation Medical Form) जमा करना अनिवार्य है.

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी के मोबाइल नम्बर 9973839163 से संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :लातेहार में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया, झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट घायल

Related Articles

Back to top button