JharkhandRanchiSports

SENIOR NATIONAL MENS HOCKEY CHAMPIONSHIP में भाग लेने को हॉकी झारखंड की टीम भोपाल रवाना

Ranchi: 6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक भोपाल में आयोजित होने वाली 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड की टीम भी खेलेगी. इसमें भाग लेने को 20 सदस्य झारखंड हॉकी टीम आज भोपाल के लिए रवाना हुई. हॉकी झारखंड के महासचिव विजय सिंह एवं सीईओ रजनीश कुमार (हॉकी झारखंड) ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर को जीत की शुभकामनाएं दी. उन्हें खेल कीट देकर विदा किया. झारखंड टीम के कोच के तौर पर एलेक्स लकड़ा और मैनेजर मनोज प्रधान साथ में रहेंगे.

हॉकी झारखंड टीम इस प्रकार है

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि हॉकी झारखंड टीम में अमनदीप तिग्गा, अभिषेक कुमार साहू, नोएल  टोपनो, सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया,  बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा,अल्बर्ट डुंगडुंग,अनुरोध भेंगरा , जेन सोरेंग, सुमित बरवा, मनोहर मुंडू, बिलाड़ कांडूलना, सुजीत एक्का, मुकेश किंडो, विजय खेस हैं. प्रतियोगिता में झारखंड पूल E में है. इसमें हॉकी त्रिपुरा, हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी जम्मू एंड कश्मीर की टीम भी है. हॉकी झारखंड का पहला मैच 6 अप्रैल को हॉकी त्रिपुरा के साथ, 8 अप्रैल को हॉकी चंडीगढ़ के साथ और 11 अप्रैल को हॉकी जम्मू एंड कश्मीर के साथ होगा.

इसे भी पढ़ें : खेलों की दुनिया को रोशन कर रहे झारखंडी सितारे

Related Articles

Back to top button