Lead NewsNationalSports

राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश और दीपिका के नाम भेजे

डॉ. आरपी सिंह और एम. संग्गई इबेम्हाल के नाम ध्यान चंद अवार्ड के लिए भेजा

New Delhi : हॉकी इंडिया (Hockey India) ने शनिवार को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna) के लिए नामांकित खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है. एचआई ने पुरुष टीम के दिग्गज गोलकीपर और अपने खेल से टीम की सफलता में अहम रोल निभाने वाले पीआर. श्रीजेश (PR Sreejesh) को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए नामांकित किया है. वहीं महिला वर्ग में एचआई ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी दीपिका (Deepika) को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया है.

इसे भी पढ़ें :शादी समारोह के दौरान हुआ धनुष स्वयंवर का आयोजन, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

अजुर्न अवार्ड के लिए इन खिलाड़ियों का नामांकन

एचआई ने अजुर्न अवार्ड के लिए भी नामांकन का ऐलान कर दिया है. पुरुष वर्ग से ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत तो महिला वर्ग से वंदना कटारिया और नवजोत कौर को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया है. हरमनप्रीत ने भारत के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं जबकि वंदना ने 200 से ज्यादा और नवजोत ने 150 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

इसे भी पढ़ें :ब्लैक अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को मिला इंसाफ, हत्यारे पुलिस अफसर डेरेक को मिली सजा

द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए बीजे करियप्पा और सीआर कुमार

इसके अलावा एचआई ने पूर्व खिलाड़ी डॉ. आरपी सिंह और एम. संग्गई इबेम्हाल के नाम ध्यान चंद अवार्ड के लिए भेजने का फैसला किया है. द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए एचआई ने कोच बीजे करियप्पा और सीआर कुमार को नामांकित किया है.

इसे भी पढ़ें :अनलॉक झारखंडः सरकारी आदेश का उल्लंघन, बिहार से चोरी छिपे आ रही बसें

Related Articles

Back to top button