BiharLead News

शादी समारोह के दौरान हुआ धनुष स्वयंवर का आयोजन, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

Saran: बिहार में सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पूर्वी क्षेत्र में एक शादी समारोह से अनोखी तस्वीर सामने आई है. वहां रामायण की तर्ज पर धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया. त्रेतायुग में जिस प्रकार श्रीराम ने धनुष तोड़ कर सीता संग विवाह किया था, उसी तरह से धनुष स्वयंवर का आयोजन कलयुग में देर रात सबलपुर पूर्वी में किया गया.

लेकिन फर्क यह था कि उस समय स्वयंवर मे बड़े-बड़े योद्धा थे, राजे-रानियां थे, इस स्वयंवर में दर्शकों की भीड़ थी. वह भी इतनी कि स्वयंवर देखने के लिए सोशल डिस्टेन्स के साथ कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ाई गईं. कोरोना काल में प्रोटोकॉल खुलकर धज्जियां उड़ाते हुए स्वयंवर को देखने के लिये दर्शक बेचैन नज़र आये.

इसे भी पढ़ें :ब्लैक अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को मिला इंसाफ, हत्यारे पुलिस अफसर डेरेक को मिली सजा

कोरोना काल में रचे गये स्वयंवर में लड़के ने धनुष को तोड़ कर लड़की के गले मे जैसे ही वर माला डाला, वैसे ही फूलो की बरसात हो गयी. यह शादी धूमधाम से की गयी.

धनुष स्वयंवर का आयोजन सबलपुर पूर्वी के मुंशी राय के पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी में किया गया था. सारण जिले के छपरा कचहरी के अहमदपुर के धर्मनाथ राय के पुत्र अर्जुन कुमार के साथ सबलपुर पूर्वी पंचायत के मुंशी राय के पुत्री प्रियंका कुमारी के साथ की गई है.

इसे भी पढ़ें :अंतरराष्ट्रीय शूटर कोनिका को सोनू सूद ने दी जर्मन राइफल

Related Articles

Back to top button