JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : मरांगसोगा के पगडंडी रास्ते पर मिला अधेड़ महिला का शव

Ghatshila : डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांसोगा गांव के ऊपर पगडंडी रास्ता पर एक 55 वर्षीय महिला का शव मिला है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना डुमरिया थाना पुलिस को दी. सूचना पर डुमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से महिला के संबंध में जानकारी ली. लोगों ने बताया कि उक्त महिला पितामहोली गांव की रहने वाली अलादी सरदार है. कुछ दिन पहले मरांगसोगा पहाड़ के उस पार ओडिशा स्थित अपनी बेटी के घर डुमूरकुदर गांव गयी थी. वापस लौटने के क्रम में मरांगसोगा गांव के समीप पहाड़ से नीचे गिर गयी. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- Male Infertility Treatment : आयुर्वेद में है पुरुषों में बांझपन का संपूर्ण इलाज, जाने कैसे बढ़ाया जा सकता है स्पर्म

Related Articles

Back to top button