
Raj kishor
Jamshedpur : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों में बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है. इसकी वजह वीर्य और शुक्राणुओं की कमी है. इस वजह से वे सेक्स का आनंद नहीं ले पाते हैं. इस समस्या के छुटकारे के लिए लोग जगह-जगह इलाज कराते हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी इसका संपूर्ण इलाज है. आयुष चिकित्सकों की मानें तो जो पुरुष अपने स्पर्म को बढ़ाने या उसकी गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान नहीं देते, वे अपनी सेक्स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते हैं और न ही पिता बनने लायक रहते हैं. ऐसे में संतान और सेक्स का आनंद उठाने की चाहत रखनेवाले पुरुषों को स्पर्म क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए. क्योंकि वीर्य जितना अधिक और हेल्दी होगा, ऑर्गेज्म उतना ही होगा. इसे नजरअंदाज करने से ही वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है.
शहरी लाइफ स्टाइटल भी है समस्या का कारण
आयुष चिकित्सक कहते हैं कि गांव के पुरुषों के वनिस्पत शहरी पुरुषों में यह समस्या काफी अधिक पायी जाती है. इसकी वजह खान-पान, लाइफ स्टाइल में बड़ा अंतर होना है. पुरुषों का 60 मिलियन स्पर्म काउंट होना चाहिए, जबकि ग्रामीण इलाकों ग्रामीण इलाकों से आए पुरुषों का गिनती 100 मिलियन से उपर पहुंच जाती है. वहीं शहरी पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या 60 मिलियन तक भी नहीं पहुंच पाती है. इतना ही नहीं, स्पर्म मोर्टालिटी रेट भी गांव के पुरुषों का अधिक है.

आईये जानते हैं आयुष चिकित्सक की राय- डॉ रीना आजमी, एमओ आयुष, मेनस्ट्रीम, यूपीएचसी, आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां
- खाने-पीने की बुरी आदत : अक्सर पाया जाता है कि सिगरेट, तंबाकू, शराब, जंक फूड का सेवन करनेवालों का स्पर्म प्रभावित होता है. ऐसे में इन सारी चीजों को छोड़ देना चाहिए.
- मानसिक स्थिति : तनाव भरी जिंदगी जीने वाले पुरुषों की सेक्स लाइफ में बहुत अधिक समस्या देखी जाती है. ऐसे में स्ट्रेस वाली लाइफ से दूरी बनाना जरूरी है.
- शारीरिक श्रम की कमी : शारीरिक श्रम की कमी भी इस समस्या के उत्न्न होने का बड़ा कारण है. ऐसे में प्रतिदिन वर्कआउट, योग करना जरुरी है.
- अन्य कारण : इसके अलावा अंडकोष या गुप्तांग में जाने-अनजाने में चोट लगने के अलावा कई ऐसे कारण हैं जो पुरुषों में बांझपन के लिये जिम्मेदार हैं. इस तरह की समस्या आने पर नजदीकी चिकित्सक से मिलकर ईलाज कराना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Indian Railway, IRCTC : हावड़ा -मुंबई मुख्य रेलमार्ग के अप लाइन पर 10 घंटे बाद परिचालन सामान्य, टनल में मालगाड़ी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त




