
Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत एलबीएसएम कॉलेज के पास झाड़ियों में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. शव को जमीन में गाड़ दिया गया था. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को बाहर निकाला है.

शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बस्ती के कुछ लोग झाड़ियों की ओर गए थे. झाड़ियों से बदबू आने पर सभी उस तरफ गए. जाकर देखा तो एक शव जमीन में गड़ा हुआ था. शव का सिर हल्का सा बाहर निकला हुआ था. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या एक दिन पहले ही की गई है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है.
ये भी पढ़े : Jamshedpur : सड़क पार कर रही वृद्धा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत




