
Hazaribag: हजारीबाग जिला के इचाक थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक हाइवा बिजली के सम्पर्क में आने से आग की चपेट में आ गया. संयोग कहा जाए की आग से जानमाल की हानि नही हुई, लेकिन हाइवा को काफी नुकसान हुआ है.
बताया जा रहा है हाइवा चालक ईंट से लदे कंटेनर को खाली करने को लेकर मदनपुर गांव में एक ग्रामीण के खेत में पहुंचा. चालक की लापरवाही से ईंट खाली करने के दौरान गाड़ी का कंटेनर ऊपर बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे हाइवा में आग लग गयी.
घटना की जानकारी स्थानीय थाना के साथ बिजली विभाग को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फिर बिजली विभाग के द्वारा लाइन को काटा गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका.




