OFFBEAT

इतिहास : आज ही के दिन खुदीराम बोस को दी गई थी फांसी

New Delhi : देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला था कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रूख बदलकर रख दिया. इनमें एक नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई. उस समय उनकी उम्र 18 साल कुछ महीने थी. अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी. यह बालक हाथ में गीता लेकर ख़ुशी-ख़ुशी फांसी चढ़ गया. खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे, जिसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े.

इसे भी पढ़ें- डीवीसी में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति का साक्षात्कार स्थगित, मंत्री ने दिया जांच का आदेश

11 अगस्त की तारीख में दर्ज देश दुनिया की कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

  • 1908 : क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई.
  • 1914 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
  • 1929 : पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
  • 1940 : ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया
  • 1944 : अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया.
  • 1960 : अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की.
  • 1961 : दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया.
  • 1984 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
  • 2003 : उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली.
  • 2004 : भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की.

इसे भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में सर्विस टैक्स चुकाने को बाध्य नहीं हैं ग्राहक, जबरन लिये जाने पर जा सकते हैं उपभोक्ता फोरम

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार को विश्व में बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश थी ‘अवार्ड वापसी मूवमेंट’

इसे भी पढ़ें- झारखंड के 88 एनजीओ के दफ्तरों पर छापा, कई आपत्तिजनक कागजात जब्त

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button