
Muzaffarpur : जिले में शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला शनिवार को सामने आया है. हथौड़ी के एक स्कूल में पदस्थापित कांटी थाना के रहनेवाले एक टीचर ने पिछले दिनों अपनी एक नाबालिग छात्रा को ही निशाना बना लिया और उसे लेकर भाग निकला. उसने लड़की को अपने ही मकान में रख था. इस दौरान उसने लड़की को कई बार अपने हवस का शिकार बनाया. जब वह स्कूल गया तो मौका पाकर पीड़िता ने फोन कर अपने माता-पिता को आपबीती सुनायी. इसके बाद आरोपित शिक्षक को पुलिस पकड़ ले गयी. पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करायी.
आरोपित शिक्षक कोचिंग भी चलाता है, जहां पीड़िता भी पढ़ने आती थी. तभी से उसकी निगाहें छात्रा पर थीं. वह किसी न किसी बहाने से उसे देर तक कोचिंग पर रोक लेता था. इसके बाद चार दिन पहले वह लड़की को लेकर फरार हो गया. शिक्षक का हथौड़ी में किराये का मकान भी था.
इसे भी पढ़ें:बक्सर में महंगे पेट्रोल से तंग युवक ने अपनी बाइक में खुद लगाई आग, कहा-रोज की समस्या अब खत्म
साथ ही उसने शहर में भी एक मकान किराये पर ले रखा है. वह छात्रा को शहर ले गया और वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. जब मकान मालिक को शक हुआ तो उन्होंने पीड़िता से पूछा, जिसके बाद पीड़िता ने शिक्षक की सारी पोल खोल दी.
फिर, मकान मालिक के ही फ़ोन से पीड़िता ने अपने परिजनों से बात की. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये और लड़की को वहां से मुक्त कराया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया. हथौड़ी पुलिस ने छात्रा की मां के आवेदन पर अपहरण और यौन शोषण का मामला दर्ज कर लिया.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में वज्रपात का कहरः पिछले एक सप्ताह में 10 लोगों की गई जान




