Business

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और वॉल्ट डिज्नी में 70,352 करोड़ रुपये का हुआ ऐतिहासिक मर्जर

New Delhi. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वॉल्ट डिज्नी के साथ मर्जर कर लिया है. मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की दुनिया में रिलायंस ग्रुप और भी मजबूत हो गया है. बुधवार को इस डिज्नी के भारत बिजनेस और रिलायंस की सब्सिडरी Viacom18 और Star India के मर्जर का ऐलान किया गया.

इस मर्जर के बाद रिलायंस भारत के सबसे बड़े टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म बन गया है. इस डील में रिलायंस सीनियर लीडर है. उसके पास अधिक हिस्सेदारी है. टर्म्स ऑफ एग्रीमेंट के तहत  कोर्ट की व्यवस्था के अंतर्गत Viacom18 का मीडिया ऑपरेशन स्टार इंडिया Star India Pvt Ltd के साथ मर्जर होगा.

ज्वाइंट वेंचर की वैल्यू 70,352 करोड़ (करीब 8.5 बिलियन डॉलर) की होगी. रिलायंस व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए इस ज्वाइंट वेंचर में 11500 करोड़ रुपये निवेश करेगी. डील हो जाने के बाद इस वेंचर में रिलायंस का कंट्रोल हो जाएगी.

ज्वाइंट वेंचर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी 16.34 फीसदी वायकॉम के पास 46.82 फीसदी और 36.84 फीसदी हिस्सेदारी डिज्नी के पास रहेगी. ज्वाइंट वेंचर की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी. वहीं, उदय शंकर वॉइस चेयरपर्सन होंगे.

इस समझौते को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि डिज्नी और रिलायंस के बीच हुआ यह समझौता बहुत ही ऐतिहासिक है. यह डील भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक नई दिशा देगी. ज्वाइंट वेंचर को लेकर रिलायंस परिवार बहुत ही एक्साइटेड है.

इस ज्वाइंट वेंचर भारत में डिज्नी के 30 हजार से अधिक डिजिटल कंटेंट का लाइसेंस मिलेगा और उन्हें भारत में प्रसारित और डिस्ट्रीब्यूट करने का विशेष अधिकार भी दिया जाएगा. इस समझौते को लेकर वॉल्ट डिज्नी के CEO Bob Iger ने कहा कि ज्वाइंट वेंचर को भारत की लीडिंग मीडिया कंपनी बनाएंगे.

 

 

Related Articles

Back to top button