
Ranchi. राज्य में धान अधिप्राप्ति ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 60 लाख क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 8.55 लाख क्विंटल धान अतिरिक्त खरीदा गया है। इसके एवज में किसानों को ₹206.49 करोड़ का भुगतान किया जाना है, जिसमें से ₹68.57 करोड़ की राशि अब तक दी जा चुकी है। रिकॉर्ड धान क्रय और भुगतान से किसानों में खुशी का माहौल है।
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आपात समीक्षा बैठक कर जिलावार धान क्रय की समीक्षा की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को बधाई दी गई, जबकि गढ़वा, पलामू और रामगढ़ के कमजोर प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि DSO किसानों के प्रति जवाबदेह रहें, भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार 15 दिनों में 33 प्रतिशत धान क्रय पूरा हुआ है। नमी के नाम पर कटौती नहीं करने, धान की तस्करी पर सख्त निगरानी रखने और बैंकों के माध्यम से किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




