Jamshedpur

हिन्दू युवा वाहिनी ने मानगो में अरविंद की हत्या का किया विरोध, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : मानगो में अरविंद कुमार की हुई हत्या  का विरोध हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से किया गया है. इसको लेकर बुधवार को एसएसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया. मौके पर जिला अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि जिस तरह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है उससे यह साफ हो रहा है कि टारगेट बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है. इससे हिन्दू समाज के लोगों में काफी रोष है.

ये हैं मांगें

हत्या करने वाले अपराधियों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दिलवाने, अरविंद कुमार के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने, नशा के कारोबार पर जोरदार अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने, शहर में ड्रग्स, डेंड्राइट, व्हाइटनर और नशे की दवाई बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर शहर में विधि-व्यवस्था को दुरूस्त करने संबंधी मांगें शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- घर के बाहर व्यंजन का लुत्फ उठाना पड़ेगा महंगा, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से अधिक का इजाफा

Related Articles

Back to top button