
Ranchi : यदी आप सर्दियों के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. क्योंकि रेलवे बोर्ड ने आगामी तीन महीने के लिए कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. साउथ ईस्टर्न रेलवे की ओर से इसकी जानकारी ट्वीटर पर दी गयी है. रेलवे ने ट्वीट कर बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया जा रहा है. इसके लिये अलग अलग तरीखें तय की गयी है. हालांकि मौसम को देखते हुए रद्द करने की तारीख बढ़ायी जा सकती है. इसमें ट्रेन संख्या 12873 और 12874 हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल है. ट्रेन हटिया से चलकर राज्य के प्रमुख स्टेशनों से गुजरती हैं. ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक मार्च 2022 तक रद्द रहेगी. वहीं हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12873 30 नवंबर से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी. ऐसे में इन ट्रेनों का परिचालन तीन महीने रद्द रहेंगी. ट्रेन राज्य के मुरी, रामगढ़, बरकाकाना समेत अन्य स्टेशनों से गुजरती है.
यात्रीगण ध्यान दें :#RailParivar pic.twitter.com/rx0EGuKUVZ
— South Eastern Railway (@serailwaykol) November 30, 2021
सांतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस भी आने वाले चारी महीने रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 22857 सांतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस 6 दिंसबर से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 22858 आनंद बिहार सांतरागाछी एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक रहेगी.
रेलवे की सूची में टाटानगर और अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन भी शामिल है. ट्रेन संख्या 18103 टाटानगर अमृतसर एक्सप्रेस 29 नवंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18104 अमृतसर टाटानगर एक्सप्रेस एक दिसंबर से दो मार्च 2022 तक रद्द रहेगी.




