World

हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को चुनौती देने को तैयार

Wasington : अमेरिकी सदन की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने जा रही है. बता दें कि सांसद एलिजाबेथ वारन के बाद 37 वर्षीय गबार्ड डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की दूसरी महिला दावेदार हैं. इसके अलावा 2020 में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को चुनौती देने के लिए अब तक 12 से ज्यादा डेमोक्रेटिक नेताओं ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है. हवाई से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में चार बार की डेमोक्रेट सांसद गबार्ड ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया कि मैंने चुनाव में खड़ा होना तय किया है और अगले हफ्ते के अंदर-अंदर औपचारिक घोषणा कर दूंगी.

बता दें कि गबार्ड ने बचपन में ही हिंदू धर्म अपना लिया था और वह भारतीय-अमेरिकियों के बीच खासी लोकप्रिय हैं. अगर वह निर्वाचित होती हैं तो वह सबसे युवा एवं अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी.  इसके अलावा वह पहली गैर ईसाई एवं पहली हिंदू होंगी जो शीर्ष पद पर काबिज होंगी.  हालांकि, अमेरिकी राजनीतिक पंडित उनके जीतने की बहुत ज्यादा संभावना नहीं जता रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः यूपी में बीजेपी के खिलाफ बुआ-बबुआ आये साथ,  38-38 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Related Articles

Back to top button