Bihar

समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार ने चार को रौंदा, एक की मौत

Samastipur : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंद दिया है. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है. वहीं तेज गति से गाड़ी चला रहे कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है.

देर शाम नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में अनियंत्रित कार ने चार लोगों को रौंदा जिसमें जितवारपुर निवासी परमानंद राय की 16 वर्षीय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया. मामले में बताया गया कार असिस्टेंट स्टेशन मास्टर विमल कुमार चला रहा था, जो अपने घर जितवारपुर जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चार राहगिरों को उड़ा दिया. हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पहले एएसएम की पहले जमकर पिटाई की, गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए. बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी और चालक को अपने कब्जे में ले लिया.

Related Articles

Back to top button