
Ranchi: नामकुम में जमीन बिचौलियों से बेचने के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की. कोर्ट ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से इस संबंध में जानकारी मांगी है. कोर्ट ने विभाग से पूछा है कि जमीन अधिग्रहण होने के बाद भी नामकुम के हेथू मौजा में जमीन कैसे बेच दी गयी. कोर्ट ने मामले में नाराजगी व्यक्त किया. जानकारी हो कि इसके पहले मामले में दो हस्तक्षेप याचिका भी दायर की गयी थी. मामले में याचिका आनंद कुमार ने की है. जिसके अधिवक्ता राजीव कुमार है. याचिका में कहा गया है कि जमीन अधिग्रहण का मामला लंबित रहते हुए भी बिचौलियों ने जमीन बेच दी. रैयत ने मामले में धोखाधड़ी की. जमीन के दाखिल खारिज की अर्जी देने के बाद याचिकाकर्ता को जानकारी मिली कि सरकार ने जमीन एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिये दे दी है. जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा.
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती




